फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने 5 बदमाशों को पकड़ा, ज्वेलरी शॉप में 20 लाख की डकैती का खुलासा
क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि 7 जनवरी की सुबह करीब 10:00 बजे छह नकाबपोश बदमाश ज्वेलरी शोरूम में घुसे और हथियारों के बल पर करीब 20 लाख रुपए के आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी और अब करीब डेढ़ महीने की जांच के बाद मामले में बड़ी सफलता मिली है।