फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने अपराध समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिए निर्देश
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद पुलिस का उद्देश्य निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करवाना है। जिसके लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा संपूर्ण तैयारियां कर ली गई हैं, 4000 से अधिक पुलिसकर्मी चुनावी ड्यूटी के लिए तैनात किए जाएंगे। सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के 9 पुलिस अधिकारियों को पुलिस सुपरवाइजर अधिकारी नियुक्त किया जा चुका है।