कटंगी: खबर का असर-आगरी में निर्माणाधीन पानी टंकी का विभाग ने काम रूकवाया, काम में गड़बड़ी की ग्रामीणों ने की थी शिकायत
जल जीवन मिशन योजना के तहत जनपद पंचायत कटंगी के अधीन आने वाली ग्राम पंचायत आगरी में बन रही पानी टंकी का निर्माण कार्य शुक्रवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री विनोद कुमरे ने काम रुकवा दिया है। दरअसल, 11 लाख 60 हजार की लागत से बन रही पानी टंकी के निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत जनपद सदस्य छबिलता रामकिशोर वाहने और ग्रामीणों के द्वारा की की गई।