कटंगी: आगरी में पानी टंकी के निर्माण में ठेकेदार बरत रहा लापरवाही,जनपद सदस्य ने विधायक और अधिकारियों से की शिकायत
जनपद पंचायत कटंगी के अधीन आने वाली ग्राम पंचायत आगरी के ग्रामीणों ने केन्द्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत बनने वाली पानी टंकी के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने का ठेकेदार पर आरोप लगाया है। जनपद सदस्य छबिलता रामकिशोर वाहने ने इस पूरे मामले की शिकायत विधायक गौरव सिंह पारधी और विभागीय उपयंत्री से की है।