कटंगी: नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का हुआ समापन, शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर पीएम के कार्यक्रम का करवाया गया प्रसारण
भाजपा महिला मोर्चा नारी शक्ति वंदन के समापन पर बुधवार को कटंगी नगर में दो अलग-अलग स्थानों पर समारोह का आयोजन किया गया। शहरी क्षेत्र की समूह की महिलाओं के लिए नगर परिषद कटंगी के सभा हाल और ग्रामीण अंचलों की महिलाओं के लिए सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने बंगाल में आयोजित प्रधानमंत्री के संबोधन को एलईडी स्क्रीन पर सुना।