कटंगी: हरियाली चौक के पास अनियंत्रित हुई ऑटो, बाल-बाल बचा चालक
पाथरवाड़ा मुख्य सड़क मार्ग से खैरलांजी की तरफ जाने वाले रास्ते में हरियाली चौक के नजदीक मोढ़ाई पर एक ऑटो वाहन अनियंत्रित होकर खेतों तक पानी पहुंचाने वाली छोटी नाली में घूस गया। गनीमत की बात तो यह रही कि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। मिली जानकारी अनुसार ऑटो वाहन क्रमांक एमपी 50 जेडबी 8273 खैरलांजी से वापस कटंगी की तरफ लौट रहा था।