कटंगी: कटंगी जनपद में सरपंच संघ की हुई बैठक, विधायक को सुनाई समस्या, विधायक ने सरपंचों की बात सरकार तक पहुंचाने का दिया भरोसा
जनपद पंचायत कटंगी के सभा हॉल में बुधवार को जनपद क्षेत्र की सभी 81 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने विधायक गौरव सिंह पारधी के साथ बैठक की।इस बैठक में सरपंचों ने पंचायत में आने वाली तमाम समस्याओं से विधायक को रुबरु करवाया। सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष उमेश पटले के आह्वान पर सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच बैठक में शामिल हुए।