कटंगी: कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, न्यायाधीश सुधा पाण्डेय बोली महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत होना जरूरी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को शासकीय राजा भोज महाविद्यालय में व्याख्यान का आयोजन किया गया। न्यायाधीश सुश्री सुधा पाण्डेय और अधिवक्ता संजय खोब्रागड़े इस व्याख्यान में शामिल हुए। जहां माननीय न्यायाधीश ने पढ़ाई-लिखाई, नैतिक शिक्षा, विधिक जानकारी के साथ ही महिलाओं का उत्थान किस तरह से संभव है इस पर काफी विस्तार से अपनी बात रखी।