बारा: गन्ने टोल प्लाजा पर भुगतान न होने से नाराज कर्मचारियों ने किया हंगामा, करीब 4 घंटे बाद लौटे काम पर
Bara, Allahabad | Feb 27, 2025 प्रयागराज के यमुनानगर गन्ने टोल प्लाजा पर आज बृहस्पतिवार को को करीब 11:00 बजे के आसपास कर्मचारियों ने हंगामा किया है, उन्होंने आरोप लगाया है कि महाकुंभ के दौरान समय से ज्यादा काम करने के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा है,इस दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा समझाकर मामला शांत कराया गया,करीब 4 घंटे बाद कर्मचारी काम पर लौटे हैं।