दूनी: टोडारायसिंह नगरपालिका की घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था इन दिनों बदहाल नजर आ रही है
टोडारायसिंहनगरपालिका की घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था इन दिनों बदहाल नजर आ रही है। कई मोहल्लों में नियमित रूप से कचरा गाड़ी नहीं पहुंचने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में कचरे के ढेर लगने लगे हैं, जिससे बदबू फैल रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।