बांसवाड़ा: बांसवाड़ा में गांधी जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, कलेक्टर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉक्टर इंद्रजीत सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्काउट-गाइड के बच्चे मौजूद रहे। नगर परिषद सभापति मुकेश रावत ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान सभी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी और उनके