बेलदौर: बिंदटोली में मामूली विवाद पर घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट, बेलदौर थाने में शिकायत दर्ज
बेलदौर थाना क्षेत्र के कंजरी पंचायत के वार्ड नंबर 18 स्थित बिंद टोली में 600 रुपये के मामूली विवाद में मां-बेटी से घर में घुसकर मारपीट की गई। घटना शुक्रवार सुबह की है। पीड़ित मां ने शुक्रवार की दोपहर एक बजे बेलदौर थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके गले से चांदी का लॉकेट भी छीन लिया। पुलिस सिंह की पत्नी शांति देवी ने बेलदौर थाने में इस संबं