सूरजपुर: बलरामपुर में भीषण सड़क हादसे में पिकअप-ट्रक की टक्कर से सूरजपुर जिले के नरोला निवासी तीन मजदूरों की मौत, 7 गंभीर घायल
बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवारी के पास रात करीब 2 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार पिकअप में कुल 10 मजदूर सवार थे, जो टमाटर की खेती के काम से शंकरगढ़ जा रहे थे। सभी मजदूर सूरजपुर जिले के नरोला गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सेवारी के पास मुख्य मार्ग पर पिकअप की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।