बक्सर: नीलम पत्र वाद की समाहरणालय परिसर स्थित सभा कक्ष में की गई समीक्षा बैठक नीलम पत्र पदाधिकारी ने दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Sep 3, 2024 जिला पदाधिकारी बक्सर के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, बक्सर के द्वारा नीलाम पत्र वाद की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में की गई। समीक्षा के क्रम मे पाया गया कि रजिस्टर 9 एवं 10 का शत प्रतिशत मिलान अब तक नही किया गया है। सभी पेशकार को निर्देश दिया गया कि रजिस्टर 9 एवं 10 का शत प्रतिशत मिलान हेतु तिथि निर्धारित करना सुनिश्चित करेंगे।