बक्सर: डीएम ने किया बक्सर सदर प्रखंड स्थित वेयरहाउस का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Buxar, Buxar | Sep 3, 2024 डीएम अंशुल अग्रवाल ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सदर प्रखण्ड परिसर बक्सर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। डीएम ने निरीक्षण के क्रम में वेयर हाउस के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वेयर हाउस में लगा हुआ सीसीटीवी एवं अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जाँच की गई। वेयर हाउस में साफ-सफाई एवं बिजली संचालन को लेकर निर्देश दिए गए।