दरभंगा: सरधुवा में भाई-बहन को घेरकर मारपीट व लूटपाट का आरोप, SSP से न्याय की गुहार
दरभंगा जिला के बहेड़ी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने भाई के साथ मारपीट कर लूटपाट किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, 25 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे महिला कुसीयाम से अपने भाई राजेश कुमार यादव के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थी। इसी दौरान सुधुआ प्राथमिक विद्यालय