मधेपुरा: भर्राही थाना पुलिस ने मानिकपुर गांव से शराब पीने के जुर्म में नीरज कुमार को गिरफ्तार किया
भर्राही थाना के पुलिस पदाधिकारी शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे थे । गुप्त सूचना पर मानिकपुर गांव में छापामारी कर वार्ड नंबर 1 से शराब पीने के जुर्म में नीरज कुमार को गिरफ्तार किया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस अभिरक्षा में शराबी नीरज कुमार को न्यायालय में पेश किया।