मधेपुरा: गम्हरिया थाना की पुलिस ने भेलवा बभनी गांव से 30 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी सीताराम यादव को गिरफ्तार किया
गम्हरिया थाना के पुलिस पदाधिकारी जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर शराब कारोबारी के गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे थे। गुप्त सूचना पर भेलवा बभनी गांव में छापामारी कर 30 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी सीताराम यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस अभिरक्षा में शराब कारोबारी को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय आदेश के बाद गिरफ्तार शराब कारोबारी को जेल भेज दिया।