नुआंव: सियापोखर के समीप बाइक के अनियंत्रित होकर पलटने से बाइक सवार एक व्यक्ति हुआ घायल रेफरल अस्पताल में कराया गया इलाज
Nuaon, Kaimur | May 1, 2024 सियापोखर के समीप एक बाइक आनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। रामगढ़ रेफरल अस्पताल में घायल को बुधवार की दोपहर लाया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति नुआंव प्रखंड क्षेत्र के कम्हारी गांव का रहने वाला लाल बिहारी राम बताया जाता है। जो अपने गांव से बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में जा रहा था।