कानपुर: नजीराबाद थाना क्षेत्र में बाइक चोरी प्रकरण में 5 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, डीसीपी सेंट्रल ने दी जानकारी
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कानपुर पुलिस ने किया है।आरोपियों ने 1जनवरी को हरबंश मोहाल से घर के सामने खड़ी बाइक चोरी की थी। चोरी की बाइक वह फजलगंज में बेचने के लिए जा रहे थे, तभी वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। डीसीपी सेंट्रल ने शनिवार 1बजे बताया 5अभियुक्तों को गिरफ्तार कार्यवाही की जा रही है।