कानपुर: कोहरे का कहर, बिठूर में गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
बिठूर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंधना बिठूर मार्ग पर कोहरे का कहर देखने को मिला। यहां गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।थाना प्रभारी ने शनिवार सुबह 11:30 बजे बताया कोहरे की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा है। दुर्घटना में चालक को मामूली चोट आई है। कोई जनहानि नहीं हुई है।चालक का उपचार करा अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।