बांदा: सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आई 51 शिकायतों में से 8 का हुआ निस्तारण
Banda, Banda | Dec 20, 2025 बांदा सदर तहसील में शनिवार को डीएम व एसपी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जहां पर 51 फरियादी अपनी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। जहां पर 8 फरियादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। तो वहीं लंबित समस्याओं को लेकर डीएम और एसपी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय से गुणवत्तापूर्ण तरीके से समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।