जमुई: न्यू द्वारिका विवाह भवन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम का समापन हुआ
Jamui, Jamui | Apr 9, 2026 पदाधिकारियों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य से न्यू द्वारिका विवाह भवन में आयोजित तीन दिवसीय विशेष 'हैप्पीनेस प्रोग्राम' का गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे संपन्न हो गया। आर्ट ऑफ लिविंग के मार्गदर्शन में आयोजित इस सत्र ने प्रशासनिक गलियारों में व्यक्तिगत संतुलन और लोक सेवा के प्रति एक नवीन दृष्टिकोण की आधारशिला रखी है।