नौगांव: हरपालपुर थाने में ईद शांति समिति की बैठक आयोजित, भाईचारा बनाए रखने, सुरक्षा व साइबर फ्रॉड पर ज़ोर
हरपालपुर थाना परिसर में आगामी ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी सहित नगर के प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी और विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए। थाना प्रभारी ने सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हरपालपुर नगर में हमेशा से सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर त्योहार मनाते आए