तटबंधों का लगातार पेट्रोलिंग कराने एवं सुरक्षात्मक सामग्री का भंडारण रखने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश
आज जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा जल निस्सरण प्रमंडल मोतिहारी अंतर्गत ढाका प्रखंड के बलुआ गुआवारी में लालबकेया दायां भाग तटबंध का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जल निस्सरण प्रमंडल मोतिहारी के कार्यपालक अभियंता इं. इफ्तेखार इमाम के द्वारा बाढ़ प्रबंधन हेतु की गई तैयारी की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय बालू, बालू भरा हुआ बोरे का भंडारण तथा तटबंध श्रमिकों एवं अभियंताओं द्वारा प्रतिदिन गस्ती की जा रही है। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया स्थिति को देखते हुए गस्ती को बढ़ाया जाए एवं रात्रि गश्ती भी कराई जाए।
कार्यपालक अभियंता के द्वारा बताया गया कि यह तटबंध भारत नेपाल सीमा से पताही प्रखंड के खोड़ीपाकड़ ग्राम तक लगभग 20 किलोमीटर में अवस्थित है।इसके सभी स्थल पूर्णत सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ के विरुद्ध सभी तरह के सुरक्षात्मक प्रबंध कर लिए गए हैं। अधिक बाढ़ की स्थिति में हर प्रकार से तैयारी एवं बाल सुरक्षा सामग्रियों का भंडारण कर लिया गया है।
जिलाधिकारी के द्वारा समुचित मात्रा में बाढ़ सुरक्षा सामग्री का भंडारण पूरे बाढ़ अवधि तक रखने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता श्री राज कृष्ण झा, अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना, अंचल अधिकारी, बाढ़ प्रमंडल के अभियंता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar Water Resources Department, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Jul 18, 2026