हरिद्वार: उत्तराखण्ड निकाय कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन
उत्तराखण्ड निकाय कर्मचारी संघ के बैनर तले शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों ने CM के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। सफाई कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें निकायों में नियमित किया जाए और मानदेय में राज्य सरकार के कर्मचारियों की तरह वृद्धि की जाए.. यही नहीं ड्यूटी के दौरान तमाम सुविधाएं भी सफाई कर्मचारियों को दी जाएं