हरिद्वार: शंकर आश्रम चौक स्थित अवधूत मंडल आश्रम से रवाना हुआ साधु-संतों का जत्था, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल
हरिद्वार के शंकर आश्रम चौक स्थित अवधूत मंडल आश्रम से साधु संतों का एक जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ। आगामी 22 जनवरी को सभी साधु संत अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। बड़े अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्रप्रकाश के नेतृत्व में कई साधु संत हरिद्वार से अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं।