हरिद्वार: राम लक्ष्मण और सीता के रूप में हर की पौड़ी पहुंचे स्थानीय कलाकार, श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत
देर रात स्थानीय कलाकार राम लक्ष्मण और सीता के रूप में हर की पौड़ी पहुंचे। हर की पौड़ी पर श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने कलाकारों का स्वागत किया और गंगाजली भी भेंट की। बता दें कि अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को पूरे देश में एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार में भी देर रात राम लक्ष्मण और सीता का रूप धारण कर हर की पौड़ी पहुंचे कलाकारों ने राम भजन गाए।