भिंड नगर: अल्प प्रवास पर भिंड पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, हेलीपैड पर दिया बयान
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अल्प प्रवास पर भिंड पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हेलीपैड पर मीडिया से चर्चा करते हुए अपना बयान दिया। इसके बाद वे निर्धारित कार्यक्रम के तहत विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के निवास पर पहुंचे और उनके बेटे पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।