खानपुर: सारोला कलां थाना क्षेत्र के करनवास गांव में आपसी कहासुनी के दौरान दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष
सारोला कलां थाना क्षेत्र के करनवास गांव में आज रविवार को सुबह 9 बजे के लगभग आपसी कहासुनी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लोहे के सरियों से हमला किया । हमले में चार लोग घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सारोला कलां कस्बे के CHC मैं लाया गया जहां 1 घायल शंकर लाल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर गया।