अनूपपुर: किराना दुकान में काला नाग निकलने से दहशत, सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
अमरकंटक-संधा रोड स्थित छिरापटपर में निलेश कुमार यादव की किराना दुकान से काला नाग सांप का रेस्क्यू किया गया। सूचना पर पहुंचे सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव ने सुरक्षित रूप से सांप को पकड़ लिया,सांप के दुकान में मिलने से आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा। रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और सर्प प्रहरी ने सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिय