बर्मामाइंस यार्ड फायरिंग मामले में घायल एमडी आफताब ने इलाज के दौरान कोलकाता में दम तोड़ दिया।
आफताब की मौत की खबर जमशेदपुर पहुंचते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोगों ने बर्मामाइंस थाना का घेराव किया, सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और फायरिंग मामले के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
🕊️ दिवंगत एमडी आफताब को श्रद्धांजलि।
#Jamshedpur #Burmamines #FiringCase #MDAftab #EastSinghbhum #JharkhandNews #CrimeNews #LawAndOrder #PoliceInvestigation #BreakingNews #JamshedpurNews #NewsUpdate #NewsTelBiharJharkhand #Jharkhand