कोडरमा: नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाले आरोपी को कोडरमा कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
कोडरमा में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में स्पेशल पोक्सो कोर्ट ने आरोपी करण कुमार साव को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने विभिन्न धाराओं में कुल ₹38,000 जुर्माना लगाया। जुर्माना राशि पीड़िता को दी जाएगी तथा पीड़ित मुआवजा योजना के तहत मुआवजा देने का भी निर्देश दिया गया।