पानीपत: SPO के हत्यारे को 10 साल की सजा, ट्रैफिक ड्यूटी पर कार से कुचला था, 5 साल बाद आया फैसला
पानीपत में जिला कोर्ट ने ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान SPO को कुचल कर हत्या करने के दोषी को सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी सावन निवासी गांव कालखा को 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 25 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। 5 साल 6 माह चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया है।