पारू: पारु थाना क्षेत्र अंतर्गत करंट लगने से ट्रक चालक की मौत
पारु थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार करीब 4:00 बजे जाफरपुर बाजार के समीप करंट के चपेट में आने से ट्रक चालक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पारु थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है मृतक की पहचान अर्जुन राय उम्र लगभग 21 वर्ष के रूप में बताया गया हैl