जगाधरी: बाड़ी माजरा पुल के पास चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिलें बरामद
रविवार को शाम 5:30 बजे पुलिस प्रवक्ता ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि विजय कॉलोनी के रहने वाले मोहम्मद फुरकान को एंटी व्हीकल थेफ्ट की टीम ने गिरफ्तार किया है। जिससे चोरी की तीन मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। जिसमें उसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।