डुमरी: डुमरी के सरस्वती शिशु मंदिर में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव, आचार्यों का हुआ सम्मान
Dumri, Gumla | Jul 29, 2026 डुमरी स्थित नान्दो देवी सरस्वती शिशु मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारतीय संस्कृति की गौरवशाली गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित इस अवसर पर विद्यालय परिसर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रार्थना सभा कक्ष में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संरक्षक