मोहनलालगंज: मोहनलालगंज अंतर्गत क्षेत्र में PDA जनपंचायत कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक रहें उपस्थित
मोहनलालगंज अंतर्गत क्षेत्र में समाजवादी PDA जन पंचायत कार्यक्रम का हुआ आयोजन। पूर्व मंत्री आरके चौधरी और मोहनलालगंज पूर्व विधायक अम्बरीश सिंह पुष्कर मुख्य रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने नेता व कार्यकर्ताओं से समाजवादी सरकार में कराए गए विकास कार्यों से अवगत कराया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं से अपील किया कि सभी को साथ लेकर सामंजस्य बनाकर इस बार भारी मतों से सपा घोषित प्रत्याशियों को जिताना है।