मोहनलालगंज: ग्रामसभा दहियर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क जांच और दवा किया गया वितरित
अग्रवाल मारवाड़ी सेवा समिति के तत्वावधान में मोहनलालगंज के ग्राम दहियर में एक निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। शिविर में लगभग 125 से ज्यादा मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित की गयीं। इसी दौरान अग्रवाल मारवाड़ी सेवा समिति के महामंत्री महेश गोयल ने बताया कि लखनऊ आई हॉस्पिटल के डॉक्टर अनुपम पोरवाल की टीम द्वारा 40 से 50 मरीज के नेत्रों की जांच की गई। शिविर में आए सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई।