मोहनलालगंज: केंद्रीय राज्य मंत्री के अभियान के तहत ग्राम सभा समेसी में लोगों को नशा न करने का संकल्प दिलाया गया
मोहनलालगंज के ग्राम सभा समेसी में केंद्रीय राज्य मंत्री के अभियान के तहत लोगों को नशा न करने का संकल्प दिलाया गया। नशामुक्त समाज आंदोलन 'अभियान कौशल का' के तहत पारख महासंघ ब्लॉक उपाध्यक्ष गुड्डू पासवान के नेतृत्व में दर्जनों लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। इसी दौरान दर्जनों लोगों ने अपनी जिंदगी में कभी नशा न करने का संकल्प लिया।