मोहनलालगंज: असामाजिक व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर मोहनलालगंज मंडल के सभी बूथों के पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे असामाजिक व्यक्ति को मोहनलालगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों एवं पदाधिकारीयों ने सामूहिक इस्तीफा दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वर्तमान में चुने गए अध्यक्ष चक्रबीर सिंह उर्फ बेटू सिंह पर कई संगीन मुक़दमों समेत महिला की जमीन जबरन हड़प लेने के कारण धारा 420 जैसी कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। पूर्व में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण 4 माह में ही मंडल अध्यक्ष पद से बर्खास्त किया गया था।