मोहनलालगंज: ब्लॉक संसाधन केंद्र मोहनलालगंज सभागार में प्लान इंडिया डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ब्लॉक संसाधन केंद्र मोहनलालगंज सभागार में आज प्लान इंडिया डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम का हुआ आयोजन। डेटॉल "बनेगा स्वस्थ इंडिया" स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में कई सालों से काम कर रहा है। यह भारत के सबसे बड़े पब्लिक हेल्थ कैंपेन में से एक है। इसी दौरान कैंपेन में उपस्थित लोगों को बताया गया कि स्वच्छता को शारीरिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक स्वच्छता के लिए अनिवार्य समझना चाहिए।