मोहनलालगंज: लखनऊ जिला जेल में 36 कैदी हुए एचआईवी पॉजिटिव, जेल अधीक्षक ने कहा- अधिकतर हैं नशे के आदि
लखनऊ जिला जेल में 36 क़ैदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने से पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं इस संदर्भ में जेल अधीक्षक लखनऊ आशीष तिवारी ने बताया कि यूपी एड्स कंट्रोल सोसाइटी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने दिसंबर 2023 में टेस्ट कराया था। उन्होंने बताया कि अगस्त 2023 के बाद टेस्टिंग किट खत्म होने के कारण सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में जेल में निरुद्ध हुए कैदियों की एचआईवी की टेस्टिंग नहीं हो पाई थी। किट उपलब्ध होने के बाद टेस्टिंग कराई गई जिसमें लखनऊ जेल में 36 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं।