कोडरमा: निर्वाचन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी, बीएलओ, सुपरवाइजर व कर्मी सम्मानित
जिला निर्वाचन शाखा, कोडरमा के सौजन्य से राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर समाहरणालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री ऋतुराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त श्री ऋतुराज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कुजूर, अनुमंडल पदाधिकारी श्री ओमप्रकाश मंडल मौजूद थे।