कोडरमा: सड़क सुरक्षा माह के तहत कोडरमा में “Run For Road Safety” मैराथन का आयोजन, उपायुक्त ने दिलाई सड़क सुरक्षा शपथ
राज्य सरकार से प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में जिला प्रशासन, कोडरमा द्वारा 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह–2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री ऋतुराज के निर्देशानुसार आज सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “Run For Road Safety” मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।