कोडरमा: माहुरी धर्मशाला रोड पर जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष द्वारा डीएस आयुर्वेदिक केंद्र का शुभारंभ, मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध
झुमरी तिलैया शहर के माहुरी धर्मशाला रोड में रविवार को विधानसभा की नेत्री और जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने डीएस आयुर्वैदिक केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आयुर्वेद जैसे प्राचीन एवं प्रभावित चिकित्सा पद्धति के माध्यम से यह केंद्र क्षेत्र वासियों के स्वास्थ्य लाभ में सहायक सिद्ध होगा.