कोडरमा: स्मार्ट बाजार के कर्मी ने मानसिक तनाव में की आत्महत्या की कोशिश, पदाधिकारी पर झूठे केस में फंसाने का आरोप
झुमरी तिलैया शहर के स्मार्ट बाजार में कार्यरत एक कर्मी ने रविवार को जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कर्मी पिछले 4 वर्षों से स्मार्ट बाजार में कार्य कर रहा है कर्मी की पहचान अजीत कुमार शर्मा के रूप में हुई है। अजीत के भाई चौपारण निवासी सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि स्मार्ट बाजार के पदाधिकारी उसे प्रताड़ित कर रहे थे।