कटिहार: सुखासन भेलबाड़ी में दो पक्षों में मारपीट, एक व्यक्ति जख्मी, अस्पताल में भर्ती
सुखासन भेलबाड़ी में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में हुए मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। यह मामला रात आठ बजे का है। पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल हैं।