कौशाम्बी : बच्चों के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 10 लोग घायल
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चायल कस्बा स्थित वार्ड नंबर-4 अंबेडकर नगर में बुधवार शाम करीब 6 बजे बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
मारपीट में दोनों पक्षों के लगभग 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#Kaushambi #Chayal #PipriPolice #BreakingNews Fight