सहजनवा: बउरहवा बाबा शिव मंदिर में 7 दिवसीय रुद्राभिषेक शुरू, कलश यात्रा निकाली, सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए
गोरखपुर के सहजनवा नगर पंचायत स्थित पिपरा (वार्ड-9) के प्राचीन बउरहवा बाबा शिव मंदिर में गुरुवार से सात दिवसीय सामूहिक रुद्राभिषेक महाअनुष्ठान का शुभारंभहुआ। आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं और शिवभक्तों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन 5 अगस्त तक चलेगा।